शेयर मंथन में खोजें

मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) वापस मंगायेगी 5,900 कारें, शेयर कमजोर

देश की सबसे बड़ी कार निर्माता मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) 5,900 सुपर कैरी (Super Carry) कारें वापस मंगायेगी।

26 अप्रैल से 01 अगस्त के बीच तैयार की गयी इन कारों को कंपनी ने ईंधन फिल्टर में एक संभावित सुरक्षा खराबी के कारण वापस मंगाने का निर्णय लिया है। कंपनी ईंधन फिल्टर में संभावित खराबी का निरीक्षण करेगी। मारुति सुजुकी के अनुसार, कंपनी के डीलर वाहन मालिकों से संपर्क करेंगे।
वाहन वापस मंगाने की प्रक्रिया आज 26 गिसंबर से शुरू होगी। इस खबर से मारुति सुजुकी का शेयर दबाव में दिख रहा है।
बीएसई में मारुती सुजुकी का शेयर 7,513.70 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज सपाट 7,512.00 रुपये पर खुल कर अभी तक हरे निशान में नहीं आ सका है। पौने 11 बजे के करीब मारुति के शेयरों में 57.70 रुपये या 0.77% की कमजोरी के साथ 7,456.00 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 2,25,250.53 करोड़ रुपये है। (शेयर मंथन, 26 दिसंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख