शेयर मंथन में खोजें

नेशनल फर्टिलाइजर्स (National Fertilizers) ने एसबीआई (SBI) से लिया 1,044 करोड़ रुपये का ऋण

सरकारी उर्वरक कंपनी नेशनल फर्टिलाइजर्स (National Fertilizers) ने एसबीआई (SBI) से 1,044 करोड़ रुपये का ऋण लिया है।

ऋण प्राप्त करने के लिए कंपनी ने बैंक के साथ करार भी किया है। इस ऋण के जरिये कंपनी की योजना अपने संयंत्रों में ऊर्जा दक्ष परियोजनाओं में निवेश करने की है।
ऋण माध्यम से पूँजी जुटाने की खबर से नेशनल फर्टिलाइजर्स के शेयर को सहारा मिलता दिख रहा है। बाजार में भारी गिरावट के बीच यह हरे निशान में बरकरार है।
बीएसई में नेशनल फर्टिलाइजर्स का शेयर 35.65 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज बढ़त के साथ 36.65 रुपये पर खुला। पौने 1 बजे के करीब कंपनी के शेयरों में 0.50 रुपये या 1.40% की तेजी के साथ 36.15 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 1,773.44 करोड़ रुपये है।
वहीं पिछले 52 हफ्तों में कंपनी का शेयर 79.65 रुपये तक चढ़ा और 32.10 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है। (शेयर मंथन, 26 दिसंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख