शेयर मंथन में खोजें

सीएट (CEAT) के वाणिज्यिक पत्रों को मिली ए1+ रेटिंग्स

बाजार में गिरावट के बीच प्रमुख टायर निर्माता कंपनी सीएट (CEAT) का शेयर भी आज दबाव में है।

कंपनी के 350 करोड़ रुपये तक के वाणिज्यिक पत्रों (Commercial Paper) के इश्यू को प्रमुख रेटिंग एजेंसी इंडिया रेटिंग्स ऐंड रिसर्च (India Ratings & Research) ने ए1+ रेटिंग जारी की है। वाणिज्यिक पत्रों को शानदार रेटिंग मिलने के बावजूद आज सीएट के शेयरों में बिकवाली देखने को मिली है।
बीएसई में सीएट का शेयर 1,264.40 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज मामूली गिरावट के साथ 1,263.00 रुपये पर खुला। अभी तक के कारोबार में इसका ऊपरी स्तर 1,269.00 रुपये और निचला स्तर 1,221.35 रुपये रहा है। 12.50 बजे के आस-पास कंपनी के शेयरों में 29.15 रुपये या 2.31% की कमजोरी के साथ 1,235.25 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 4,996.60 करोड़ रुपये है।
वहीं पिछले 52 हफ्तों में सीएट का शेयर 2,030.00 रुपये तक चढ़ा और 983.30 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है। (शेयर मंथन, 26 दिसंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख