शेयर मंथन में खोजें

तो इसलिए होगी जागरण प्रकाशन (Jagran Prakashan) के निदेशक मंडल की बैठक

03 जनवरी को जागरण प्रकाशन (Jagran Prakashan) के निदेशक मंडल की बैठक होने जा रही है।

उस बैठक में 300 करोड़ रुपये के गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर जारी करने पर विचार किया जायेगा। पूँजी जुटाने की योजना की खबर के बावजूद आज जागरण प्रकाशन का शेयर कमजोर स्थिति में है।
उधर बीएसई में जागरण प्रकाशन का शेयर 116.25 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज हल्की गिरावट के साथ 114.25 रुपये पर खुला। अभी तक के कारोबार में इसका ऊपरी स्तर लाल निशान में ही 115.05 रुपये और निचला स्तर 113.70 रुपये रहा है। 1.50 बजे के आस-पास कंपनी के शेयरों में 2.25 रुपये या 1.94% की कमजोरी के साथ 114.00 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 3,379.09 करोड़ रुपये है।
वहीं पिछले 52 हफ्तों में जागरण प्रकाशन का शेयर 192.20 रुपये तक चढ़ा और 102.05 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है। (शेयर मंथन, 26 दिसंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख