शेयर मंथन में खोजें

इंडियन ऑयल (Indian Oil) छोड़ सकती है मुंद्रा एलएनजी टर्मिनल में हिस्सेदारी खरीदने की योजना

खबरों के अनुसार इंडियन ऑयल (Indian Oil) मुंद्रा एलएनजी Mundra LNG) टर्मिनल में हिस्सेदारी खरीदने की योजना रद्द कर सकती है।

अगस्त 2017 में इंडियन ऑयल ने घोषणा की थी कि कंपनी के निदेशक मंडल ने 750 करोड़ रुपये के सौदे में टर्मिनल में 50% हिस्सेदारी खरीदने की योजना को हरी झंडी दिखा दी थी। बता दें कि मुंद्रा एलएनजी टर्मिनल की क्षमता 50 लाख टन प्रतिवर्ष है।
इस परियोजना का निर्माण गुजरात स्टेट पेट्रोनेट (जीएसपी) कर रही है। मुंद्रा एलएनजी में जीएसपी की 50% और अदाणी ग्रुप की 25% हिस्सेदारी है। इस परियोजना में अदाणी ग्रुप और जीएसपी, इंडियन ऑयल जैसे किसी साझेदार को शामिल करना चाह रही थीं।
उधर बीएसई में इंडियन ऑयल का शेयर 135.05 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज हल्की मजबूती के साथ 136.45 रुपये पर खुला। आज यह 137.20 रुपये और 134.40 रुपये के दायरे में रहा। 3.20 बजे के आस-पास कंपनी के शेयरों में 0.35 रुपये या 0.26% की मामूली गिरावट के साथ 134.70 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 1,30,818.08 करोड़ रुपये है।
वहीं पिछले 52 हफ्तों में इंडियन ऑयल का शेयर 213.80 रुपये तक चढ़ा और 105.65 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है। (शेयर मंथन, 26 दिसंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख