शेयर मंथन में खोजें

अदाणी पोर्ट्स (Adani Ports) ने की रेलवे को 50 स्वचालित इंजनों की आपूर्ति

अदाणी पोर्ट्स (Adani Ports) ने भारतीय रेलवे को 50 स्वचालित इंजनों की आपूर्ति कर दी है।

इन इंजनों का निर्माण अमेरिका की जनरल इलेक्ट्रिोमोटिव (General Electromotive) ने किया है। अदाणी पोर्ट्स ने इंजनों का आयात मुंद्रा बंदरगाह करवाया और फिर इन्हें रेलवे को सौंप दिया। भारतीय रेलवे को आखरी इंजन की आपूर्ति 23 नवंबर को की गयी।
इंजनों की आपूर्ति अक्टूबर 2017 और नवंबर 2018 के बीच पूरी की गयी, जिसे रसद और बंदरगाह क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड माना जा रहा है।
गौरतलब है कि अदाणी पोर्ट्स देश की सबसे बड़ा निजी मल्टी-पोर्ट ऑपरेटर और अदाणी समूह का हिस्सा है।
वहीं आज अदाणी पोर्ट्स के शेयरों में अच्छी खरीदारी देखने को मिली। बीएसई में अदाणी पोर्ट्स का शेयर पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज सपाट 360.95 रुपये पर खुल कर कारोबार के दौरान 379.50 रुपये तक उछला। अंत में यह 15.20 रुपये या 4.21% की वृद्धि के साथ 376.15 रुपये के भाव पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 77,898.85 करोड़ रुपये है। (शेयर मंथन, 26 दिसंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख