शेयर मंथन में खोजें

2019 में सरकार करेगी कोल इंडिया (Coal India) को 10 कोयला खदानें आवंटित

खबरों के अनुसार 2019 में केंद्र सरकार की योजना कोल इंडिया (Coal India) को 10 और कोयला खदानें आवंटित करने की है।

अभी तक कुल 85 कोयला खदानें आवंटित की गयी हैं, जिनमें से 23 ने उत्पादन शुरू कर दिया है। खबर है कि कोयला मंत्रालय को चालू वित्त वर्ष या अगले वित्त वर्ष के शुरुआती महीनों में 20 और खदानों में उत्पादन शुरू होने की उम्मीद है।
इससे पहले खबर आयी थी कि कोल इंडिया की सहायक इकाई नॉर्दर्न कोलफील्ड्स (Northern Coalfields) अपनी वार्षिक उत्पादन क्षमता 10 करोड़ टन तक बढ़ाने के लिए 1,150 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। कंपनी की योजना वित्त वर्ष 2018-19 में ही क्षमता विस्तार की है।

वहीं आज बाजार में मजबूती के बावजूद कोल इंडिया के शेयरों में बिकवाली देखने को मिली। बीएसई में कोल इंडिया का शेयर 248.70 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज मामूली वृद्धि के साथ 249.90 रुपये पर खुला। कारोबार के दौरान यह 250.55 और 246.35 रुपये के दायरे में रहा। अंत में कोल इंडिया का शेयर 1.40 रुपये या 0.56% की कमजोरी के साथ 247.30 रुपये पर बंद हुआ। इस भाव पर कोल इंडिया की बाजार पूँजी 1,53,509.23 करोड़ रुपये है। (शेयर मंथन, 26 दिसंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख