शेयर मंथन में खोजें

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : सन फार्मा, एनटीपीसी, टाटा ग्लोबल, मवाना शुगर्स और मैन इंडस्ट्रीज

खबरों के कारण जो शेयर आज नजर में रहेंगे उनमें सन फार्मा, एनटीपीसी, टाटा ग्लोबल, मवाना शुगर्स और मैन इंडस्ट्रीज शामिल हैं।

सन फार्मा - सहायक कंपनी डीयूएसए फार्मास्यूटिकल्स को पेटेंट उल्लंघन मामले में अमेरिकी अदालत से राहत मिली।
एनटीपीसी - कंपनी को 160 मेगावाट सौर परियोजना में निवेश की मंजूरी मिली।
टाटा ग्लोबल - केयर ने कंपनी की प्रतिभूतियों और ऋण लेने के लिए 715 करोड़ रुपये के वाणिज्यिक पत्रों के लिए ए1+ रेटिंग सुनिश्चित की।
फेडर्स इलेक्ट्रिक - संजय चुघ, प्रैक्टिसिंग कंपनी सेक्रेटरी ने कंपनी के सेक्रेटरी ऑडिटर पद से इस्तीफा दे दिया।
जेटकिंग इन्फोट्रेन - बोर्ड ने स्वाति गायकवाड़ को अतिरिक्त निदेशक के रूप में नियुक्त किया।
विस्ता फार्मा - बोर्ड ने 8,37,720 इक्विटी शेयरों को इतने ही वारंटों के कंवर्जन पर आवंटन को मंजूरी दी।
मवाना शुगर्स - बोर्ड ने मंजू वीरा गुप्ता को अतिरिक्त निदेशक नियुक्त किया।
लेशा इंडस्ट्रीज - बोर्ड ने 10 रुपये वाले शेयरों के 1 रुपये वाले शेयरों में विभाजन को मंजूरी दी।
मैन इंडस्ट्रीज - सेबी ने कंपनी के प्रमोटरों पर 10 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया।
शांति गीयर्स - बोर्ड ने 140 रुपये के भाव पर शेयरों की वापस खरीद को मंजूरी दी। (शेयर मंथन, 27 दिसंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख