शेयर मंथन में खोजें

एनीटीपीसी (NTPC) को मिली 160 मेगावाट क्षमता वाली दो परियोजनाओं में निवेश की मंजूरी

सरकारी विद्युत कंपनी एनीटीपीसी (NTPC) को उत्तर प्रदेश में 160 मेगावाट क्षमता वाली दो परियोजनाओं में निवेश करने की मंजूरी मिल गयी है।

इन परियोजनाओं में 140 मेगावाट की बिलहौर सौर वोल्टिक और 20 मेगावाट की औरेया सौर परियोजना शामिल हैं। ये दोनों परियोजनाएँ उत्तर प्रदेश में स्थापित की जायेंगी।
एनटीपीसी ने 160 मेगावाट की दो परियोजनाओं की निविदा में कामयाबी मिलने की घोषणा अक्टूबर में की थी।
हालाँकि बाजार में तेजी और सकारात्मक खबर के बावजूद एनटीपीसी का शेयर आज दबाव में है। बीएसई में एनटीपीसी का शेयर 145.55 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले 147.50 रुपये पर खुला। मगर शुरुआत में ही लाल निशान में पहुँचने के बाद यह मजबूत स्थिति में नहीं आ पा रहा है। करीब साढ़े 10 बजे एनटीपीसी के शेयरों में 0.35 रुपये या 0.24% की कमजोरी के साथ 145.20 रुपये पर लेन-देन हो रही है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 1,19,724.14 करोड़ रुपये है। (शेयर मंथन, 27 दिसंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख