शेयर मंथन में खोजें

कच्चे तेल की कीमतों में उछाल से फिसले विमानन कंपनियों के शेयर

कच्चे तेल की कीमतों में आयी जबरदस्त तेजी का आज विमानन कंपनियों के शेयरों पर नकारात्मक असर पड़ता दिख रहा है।

कल अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Brent Crude) के दाम 7.34% की जबरदस्त उछाल के साथ 54.47 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुए। हालाँकि मंगलवार को ब्रेंट क्रूड की कीमतें 50 डॉलर प्रति बैरल के नीचे फिसल गयी थीं।
गौरतलब है कि कच्चे तेल के दाम बढ़न से विमानन कंपनियों की लाभप्रदता पर बुरा असर पड़ता है। क्योंकि इससे एयरलाइन की इनपुट लागत बढ़ती है। जबकि कच्चे तेल के दाम घटना विमानन कंपनियों के लिए अनुकूल रहता है।
बता दें कि अक्टूबर के शुरुआत में ब्रेंट तथा डब्ल्यूटीआई क्रूड की कीमतें चार साल के उच्च स्तर पर पहुँच गयी थीं। मगर ऊपरी स्तरों से कच्चे तेल के दाम 35% से अधिक घट चुके हैं।
इस बीच बीएसई पर सूचीबद्ध प्रमुख विमानन कंपनियों के शेयरों में बिकवाली दिख रही है। 11 बजे के करीब स्पाइसजेट का शेयर पिछले बंद स्तर की तुलना में 1.70 रुपये या 1.94% की गिरावट के साथ 85.80 रुपये और इंडिगो का शेयर 8.95 रुपये या 0.77% की कमजोरी के साथ 1,149.35 रुपये पर है। हालाँकि पौने 11 बजे के बाद से जेट एयरवेज के शेयर में मजबूती आयी है और इस समय 0.32% की वृद्धि दिखा रहा है। (शेयर मंथन, 27 दिसंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख