शेयर मंथन में खोजें

सन फार्मास्यूटिकल (Sun Pharmaceutical) की इकाई को अमेरिकी अदालत से मिली राहत

प्रमुख दवा कंपनी सन फार्मास्यूटिकल (Sun Pharmaceutical) की सहायक इकाई डीयूएसए फार्मा (DUSA Pharma) को एक पेटेंट उल्लंघन मामले में एक अमेरिकी अदालत से राहत मिल गयी है।

मैसाचुसेट्स में स्थित डीयूएसए को संघीय जिला अदालत ने प्रारंभिक निषेधाज्ञा राहत देते हुए बॉयोफ्रोन्टेरा (Biofrontera), बॉयोफ्रोन्टेरा बायोसाइंस, बॉयोफ्रोन्टेरा फार्मा और बॉयोफ्रोन्टेरा एजीएफ को कंपनी की तकनीक इस्तेमाल करने से रोक दिया है।
इसी साल डीयूएसए ने बॉयोफ्रोन्टेरा के खिलाफ अमेरिकी जिला अदालत में मुकदमा दायर किया था। मुकदमे के जरिये डीयूएसए ने बॉयोफ्रोन्टेरा पर अपनी फोटोडायनामिक थेरेपी पेटेंट के व्यापार गुप्त दुरुपयोग और पेटेंट उल्लंघन का आरोप लगाया था।
दूसरी ओर बीएसई में सन फार्मा का शेयर 414.00 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले 423.25 रुपये पर खुला। मगर तेज शुरुआत के बाद शेयर का रुख नीचे की ओर रहा है। हालाँकि यह हरे निशान में है। करीब साढ़े 12 बजे सन फार्मा के शेयरों में 2.60 रुपये या 0.63% की बढ़ोतरी के साथ 416.60 रुपये पर लेन-देन हो रही है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 99,953.55 करोड़ रुपये है। (शेयर मंथन, 27 दिसंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख