शेयर मंथन में खोजें

पेटेंट मिलने से चढ़ा सुवेन लाइफ (Suven Life) का शेयर

दवा कंपनी सुवेन लाइफ (Suven Life) के शेयर में 3% से ज्यादा की बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।

कंपनी को एक उत्पाद पेटेंट ब्राजील और दूसरा उत्पाद पेटेंट यूरेशिया में मिला है। सुवेन लाइफ को ये दोनों ही पेटेंट न्यूरोडेगेनेरेटिव से संबंधित बीमारियों के इलाज के लिए नयी रासायनिक दवाओं के लिए प्राप्त हुए हैं। कंपनी को ब्राजील में मिले पेटेंट की वैधता 2023 और यूरेशिया में प्राप्त हुए पेटेंट की वैधता 2034 तक है। पेटेंट मिलने की सकारात्मक खबर का सुवेन लाइफ के शेयर पर सकारात्मक असर दिखा है।
बीएसई में सुवेन लाइफ का शेयर 221.85 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले वृद्धि के साथ 224.95 रुपये पर खुल कर सत्र के दौरान 229.55 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। करीब पौने 2 बजे सुवेन लाइफ के शेयरों में 7.05 रुपये या 3.18% की बढ़ोतरी के साथ 228.90 रुपये पर लेन-देन हो रही है। वहीं पिछले 52 हफ्तों में कंपनी का शेयर 337.70 रुपये तक चढ़ा और 163.30 रुपये के निचले भाव तक फिसला है। (शेयर मंथन, 27 दिसंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख