शेयर मंथन में खोजें

तो एचसीसी (HCC) ने ऐसे जुटाये 497 करोड़ रुपये

सरकारी निर्माण इंजीनियरिंग कंपनी एचसीसी (HCC) ने 497.6 करोड़ रुपये की पूँजी जुटायी है।

कंपनी यह रकम राइट्स इश्यू (Rights Issue) के जरिये प्राप्त की है। एचसीसी के राइट्स इश्यू को 551.38 करोड़ रुपये के आवेदन भेजे गये, जिसमें कंपनी 49.75 करोड़ शेयर जारी करेगी।
इसके साथ ही एचसीसी की चुकता इक्विटी पूँजी 101.55 करोड़ रुपये से बढ़ कर 151.30 करोड़ रुपये हो जायेगी। वहीं कंपनी में प्रमोटरों की हिस्सेदारी 33.12% से घट कर 27.80% रह जायेगी। गौरतलब है कि एचसीसी के राइट्स इश्यू का प्रबंधन आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज (ICICI Securities) ने किया।
हालाँकि इस खबर का कंपनी के शेयर पर कोई खास असर नहीं दिखा। बीएसई में एचसीसी का शेयर 11.23 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में 11.25 रुपये पर खुला। 10 बजे के करीब यह 0.07 रुपये या 0.62% की गिरावट के साथ 11.16 रुपये के भाव पर चल रहा है। वहीं इसके 52 हफ्तों का शिखर 39.47 रुपये और निचला स्तर 8.42 रुपये रहा है। बता दें कि इस समय कंपनी की बाजार पूँजी 1,688.55 करोड़ रुपये है। (शेयर मंथन, 28 दिसंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख