शेयर मंथन में खोजें

अशोक बिल्डकॉन (Ashoka Buildcon) को इसलिए मिली निदेशक मंडल की मंजूरी

सुबह अशोक बिल्डकॉन (Ashoka Buildcon) के शेयर में 2% से ज्यादा की बढ़त देखी गयी।

हालाँकि पौने 10 बजे के कंपनी के शेयरों में बिकवाली देखने को मिली, जिससे इसके भाव में गिरावट आयी। दरअसल कंपनी को 150 करोड़ रुपये के गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर जारी करने के लिए अपने निदेशक मंडल की मंजूरी मिल गयी है। इसी खबर का असर आज अशोक बिल्डकॉन के शेयर पर देखने को मिला।
बता दें कि अशोक बिल्डकॉन 10 लाख रुपये प्रति वाले 1,500 डिबेंचरों को प्राइवेट प्लेसमेंट आधार पर जारी करेगी।
बीएसई में अशोक बिल्डकॉन का शेयर 124.40 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में आज हल्की वृद्धि के साथ 124.90 रुपये पर खुल कर साढ़े 9 बजे के करीब 126.40 रुपये तक चढ़ा। 11 बजे के करीब यह 0.90 रुपये या 0.72% की तेजी के साथ 125.30 रुपये के भाव पर चल रहा है। वहीं इसके 52 हफ्तों का शिखर 196.73 रुपये और निचला स्तर 93.15 रुपये रहा है। बता दें कि इस समय कंपनी की बाजार पूँजी 3,517.46 करोड़ रुपये है। (शेयर मंथन, 28 दिसंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख