शेयर मंथन में खोजें

तो ऐक्सिस बैंक (Axis Bank) ने ऐसे जुटायी 3,000 करोड़ रुपये की पूँजी, शेयर मजबूत

ऐक्सिस बैंक (Axis Bank) ने 3,000 करोड़ रुपये की पूँजी जुटायी है। इस खबर से बैंक के शेयर में मजबूती देखने को मिल रही है।

बैंक की सर्वकालिक निदेशकों की समिति ने 10 लाख रुपये प्रति वाले 30,000 गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर आवंटित करने की मंजूरी दे दी, जिससे बैंक को 3,000 करोड़ रुपये प्राप्त होंगे।
आवंटित किये गये डिबेंचरों पर 8.60% की कूपन दर है। बैंक ने इन डिबेंचरो को बीएसई के थोक ऋण बाजार पर सूचीबद्ध किये जाने का प्रस्ताव भी रखा है। बता दें डिबेंचरों को रेटिंग एजेंसी आईसीआरए ने "एएए" और क्रिसिल ने "एएए/स्थिर" रेटिंग जारी की है।
उधर बीएसई में ऐक्सिस बैंक का शेयर 617.50 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में आज बढ़ोतरी के साथ 622.95 रुपये पर खुल कर अभी तक के कारोबार में 628.10 रुपये के शिखर तक चढ़ा है। साढ़े 12 बजे के करीब बैंक के शेयरों में 7.30 रुपये या 1.18% की वृद्धि के साथ 624.80 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। वहीं इसके 52 हफ्तों का शिखर 676.90 रुपये और निचला स्तर 477.50 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 28 दिसंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख