शेयर मंथन में खोजें

दिलीप बिल्डकॉन (Dilip Buildcon) को मिला 677 करोड़ रुपये का ठेका

निर्माण इंजीनियरिंग कंपनी दिलीप बिल्डकॉन (Dilip Buildcon) को 677.07 करोड़ रुपये का ठेका मिला है।

कंपनी को यह भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (National Highways Authority of India) या एनएचएआई से मिला है।
ठेके के तहत कंपनी को 30 महीनों के भीतर उत्तर प्रदेश में एनएच-7 के लालगंज-हनुमना खंड की 43.40 किमी सड़क का नवीनीकरण और 2 से 4 लेन तक का उन्नतीकरण करना है। इसके लिए एनएचएआई और दिलीप बिल्डकॉन के बीच ईपीसी करार हुआ है।
उधर बीएसई में दिलीप बिल्डकॉन का शेयर 418.70 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में आज मजबूती के साथ 424.80 रुपये पर खुल कर अभी तक के कारोबार में 426.20 रुपये के ऊपरी भाव तक चढ़ा है। पौने 1 बजे के करीब कंपनी के शेयरों में 3.40 रुपये या 0.81% की वृद्धि के साथ 422.10 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 5,773.05 करोड़ रुपये है। वहीं इसके 52 हफ्तों का शिखर 1,248.35 रुपये और निचला स्तर 365.40 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 28 दिसंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख