शेयर मंथन में खोजें

पिरामल एंटरप्राइजेज (Piramal Enterprises) के शेयर भाव में 2% की वृद्धि

दोपहर करीब डेढ़ बजे सेंसेक्स में 350 से ज्यादा अंकों की बढ़ोतरी के बीच पिरामल एंटरप्राइजेज (Piramal Enterprises) के शेयर भाव में 2% की मजबूती दिख रही है।

गुरुवार को हुई कंपनी के निदेशक मंडल की बैठक में 10 लाख रुपये प्रति वाले 5,900 गैर-परिवर्तनीय बॉन्ड आवंटित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गयी।
प्राइवेट प्लेसमेंट आधार पर आवंटित किये गये इन बॉन्डों से कंपनी को 590 करोड़ रुपये की पूँजी प्राप्त हुई है। इन बॉन्डों को एनएसई (NSE) के थोक ऋण बाजार सेगमेंट पर सूचीबद्ध किया जायेगा। बॉन्डों के आवंटन की खबर से ही आज कंपनी के शेयर को सहारा मिलता दिखा है।
बीएसई में पिरामल एंटरप्राइजेज का शेयर 2,289.70 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में आज मजबूती के साथ 2,309.00 रुपये पर खुल कर अभी तक के कारोबार में 2,339.80 रुपये के ऊपरी भाव तक चढ़ा है।
पौने 2 बजे के करीब पिरामल एंटरप्राइजेज के शेयरों में 47.90 रुपये या 2.09% की वृद्धि के साथ 2,337.60 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 42,918.47 करोड़ रुपये है। वहीं इसके 52 हफ्तों का शिखर 3,302.55 रुपये और निचला स्तर 1,796.75 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 28 दिसंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख