शेयर मंथन में खोजें

कर्नाटक बैंक (Karnataka Bank) के शेयर ने छुआ एक महीने का शिखर

बाजार में जोरदार तेजी के बीच कर्नाटक बैंक (Karnataka Bank) के शेयर ने पिछले एक महीने का शिखर छू लिया।

दरअसल बैंक ने अपनी दो नयी शाखाओं का शुभारंभ किया है। यह दोनों शाखाएँ बेंगलुरु, कर्नाटक में स्थित हैं। इसके साथ ही बैंक की कुल शाखाओं की संख्या 829 हो गयी है। इससे पहले 28 नवंबर को बैंक ने अपनी तीन नयी शाखाएँ शुरू करने का ऐलान किया था।
नयी शाखाएँ खुलने की खबर से बैंक के शेयर को काफी सहारा मिला है। बीएसई में कर्नाटक बैंक का शेयर 109.95 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में आज मजबूती के साथ 110.90 रुपये पर खुल कर अभी तक के कारोबार में 113.60 रुपये के ऊपरी भाव तक चढ़ा, जो इसके पिछले एक महीने का शिखर भी है।
2 बजे के करीब कर्नाटक बैंक के शेयरों में 2.65 रुपये या 2.41% की वृद्धि के साथ 112.60 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। इस भाव पर बैंक की बाजार पूँजी 3,183.58 करोड़ रुपये है। वहीं इसके 52 हफ्तों का शिखर 170.60 रुपये और निचला स्तर 92.30 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 28 दिसंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख