शेयर मंथन में खोजें

2% से ज्यादा चढ़ा महिंद्रा ऐंड महिंद्रा फाइनेंशियल (Mahindra & Mahindra Financial) का शेयर

आज महिंद्रा ऐंड महिंद्रा फाइनेंशियल (Mahindra & Mahindra Financial) का शेयर 2% से ज्यादा मजबूती के साथ बंद हुआ।

गुरुवार को महिंद्रा ऐंड महिंद्रा फाइनेंशियल की अधिकृत समिति ने 10 लाख रुपये प्रति वाले गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर आवंटित करने को मंजूरी दे दी। कंपनी ने 167 डिबेंचर आवंटित करके 16.70 करोड़ रुपये की पूँजी जुटायी, जिन्हें बीएसई के थोक ऋण बाजार सेगमेंट पर सूचीबद्ध किया जायेगा।
बाजार में तेजी और पूँजी जुटाने की खबर से आज महिंद्रा फाइनेंशियल के शेयर को सहारा मिला। बीएसई में महिंद्रा ऐंड महिंद्रा फाइनेंशियल का शेयर 464.75 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में आज 464.95 रुपये पर खुला। कारोबार के दौरान यह 478.60 रुपये तक चढ़ा, जबकि नीचे की ओर 458.00 रुपये तक फिसला।
अंत में कंपनी का शेयर 10.55 रुपये या 2.27% की मजबूती के साथ 475.30 रुपये के भाव पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 29,362.37 करोड़ रुपये है। वहीं इसके 52 हफ्तों का शिखर 537.50 रुपये और निचला स्तर 351.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 28 दिसंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख