शेयर मंथन में खोजें

तो पीवीआर (PVR) ने इसलिए माँगी शेयरधारकों की मंजूरी

मल्टीप्लेक्स (Multiplex) श्रृंख्ला संचालक पीवीआर (PVR) ने अपने शेयरधारकों की मंजूरी माँगी है।

योग्य संस्थागत खरीदारों को 750 करोड़ रुपये के इक्विटी शेयर जारी करने के लिए पीवीआर को शेयरधारकों की सहमति चाहिए। 21 दिसंबर को पीवीआर के निदेशक मंडल ने क्यूआईपी इश्यू पर मुहर लगा दी थी।
पीवीआर ने कहा है कि 31 दिसंबर 2018 से 29 जनवरी 2019 तक ई-वोटिंग के जरिये शेयरधारक अपना मत दे सकते हैं। नतीजे 30 जनवरी 2019 को घोषित किये जायेंगे।
दूसरी तरफ बीएसई में पीवीआर का शेयर 1,577.40 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में आज 1,588.20 रुपये पर खुला। कारोबार के दौरान यह 1,600.45 रुपये तक चढ़ा, जबकि नीचे की ओर 1,577.55 रुपये तक फिसला।
अंत में कंपनी का शेयर 2.65 रुपये या 0.17% की मजबूती के साथ 1,580.05 रुपये के भाव पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 7,384.93 करोड़ रुपये है। वहीं इसके 52 हफ्तों का शिखर 1,632.70 रुपये और निचला स्तर 1,064.55 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 28 दिसंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख