शेयर मंथन में खोजें

आईटीसी (ITC) करेगी आंध प्रदेश में नये पाँच सितारा होटल का निर्माण

खबरों के अनुसार आईटीसी (ITC) आंध्र प्रदेश के मंगलगिरी में एक नये पाँच सितारा होटल का निर्माण करने जा रही है।

कंपनी नगर में एम्स (AIIMS) के पास नया होटल तैयार करेगी। आईटीसी के पास होटल तैयार करने के लिए एम्स के पास पर्याप्त जमीन है। एम्स के समीप होने से कंपनी की योजना हॉस्पिटल आने वाले वीआईपी-वीवीआईपी लोगों को सेवाएँ देकर लाभ उठाने की है।
खबर है कि आईटीसी ने मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू (N Chandrababu Naidu) के अमरावती में एक और पाँच सितारा होटल बनाने के अनुरोध पर यह निर्णय लिया है।
इस बीच आईटीसी माई फॉर्च्यून होटल, जो गुंटूर शहर में निर्माणाधीन है, के अगले साल अक्टूबर तक पूरा होने की उम्मीद है।
उधर शुक्रवार को बीएसई में आईटीसी का शेयर 2.20 रुपये या 0.79% की वृद्धि के साथ 281.95 रुपये के भाव पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 3,45,301.80 करोड़ रुपये है। वहीं इसके 52 हफ्तों का शिखर 322.70 रुपये और निचला स्तर 251.30 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 29 दिसंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख