शेयर मंथन में खोजें

वेदांत (Vedanta) की अगले तीन वर्षों में 8 अरब डॉलर के निवेश की योजना

खबरों के अनुसार प्रमुख खनिज कंपनी वेदांत (Vedanta) की अगले तीन वर्षों में 8 अरब डॉलर (करीब 5,594 करोड़ रुपये) के निवेश की है।

इस निवेश के जरिये कंपनी की योजना उत्पादन बढ़ा कर अपनी आमदनी और लाभप्रदता बेहतर बनाने की है।
वेदांत अपनी एल्युमीनियम क्षमता 10 लाख टन और जिंक क्षमता 8 लाख टन बढ़ायेगी। इसके अलावा वेदांत 30 करोड़ डॉलर के निवेश से हाल ही में अधिग्रहित की गयी इलेक्ट्रोस्टील की क्षमता को भी 25 लाख टन तक बढ़ाने की योजना पर काम करेगी।
बता दें कि इस समय भारत की कुल स्टील माँग करीब 30 करोड़ टन है, जबकि देश में सिर्फ 7 करोड़ टन स्टील का उत्पादन हो पा रहा है।
उधर शुक्रवार को बीएसई में वेदांत का शेयर 3.45 रुपये या 1.76% की वृद्धि के साथ 199.40 रुपये के भाव पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 74,120.90 करोड़ रुपये है। वहीं पिछले 52 हफ्तों में वेदांत का शेयर 355.70 रुपये तक चढ़ा और नीचे की ओर 190.05 रुपये तक फिसला है। (शेयर मंथन, 29 दिसंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख