शेयर मंथन में खोजें

मजेस्को (Majesco) की सहायक कंपनी ने इसलिए किया रिकॉर्थ तिथि का निर्धारण

सॉफ्टवेयर कंपनी मजेस्को (Majesco) की अमेरिका में स्थित सहायक इकाई मजेस्को, यूएसए ने 07 जनवरी 2019 को बतौर रिकॉर्ड तिथि तय किया है।

कंपनी ने पहले घोषित किये गये राइट्स इश्यू (Rights Issue) के लिए रिकॉर्ड तिथि निर्धारित की है।
प्रस्तावित राइट्स इश्यू के तहत मजेस्को, यूएसए रिकॉर्ड तिथि पर शेयरधारकों को प्रत्येक शेयर के बदले एक गैर-हस्तांतरणीय सब्सक्रिप्शन राइट वितरित करेगी। प्रत्येक राइट के जरिये शेयरधारक मजेस्को के सामान्य स्टॉक के 7.10 डॉलर वाले प्रति शेयर का छठवाँ हिस्सा खरीदने योग्य होंगे।
उधर शुक्रवार को बीएसई में मजेस्को का शेयर 4.75 रुपये या 0.95% की वृद्धि के साथ 505.10 रुपये के भाव पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 1,428.91 करोड़ रुपये है। वहीं पिछले 52 हफ्तों में मजेस्को का शेयर 603.95 रुपये तक चढ़ा और नीचे की ओर 401.10 रुपये तक फिसला है। (शेयर मंथन, 29 दिसंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख