शेयर मंथन में खोजें

रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) की इकाई ने खरीदी 88% हिस्सेदारी

रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रियल इन्वेस्टमेंट्स (Reliance Industrial Investments) ने नवीकरणीय ऊर्जा कंपनी कानोदा एनर्जी सिस्टम्स (Kanoda Energy Systems) में निवेश किया है।

रिलायंस इंडस्ट्रियल ने 75 करोड़ रुपये के सौदे में कानोदा एनर्जी की 88% हिस्सेदारी खरीद ली है। इस सौदे के मार्च 2020 तक पूरा होने की संभावना जतायी गयी है।
सहायक कंपनी के जरिये किये गये इस निवेश के जरिये रियालंस इंडस्ट्रीज के नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों का उपयोग करने की योजना को सहारा मिलेगा। 2007 में शुरू हुई कानोदा एनर्जी सिस्टम्स सौर ऊर्जा क्षेत्र में सलाहकार, उत्पाद डिजाइन और प्रौद्योगिकी सत्यापन सेवाएँ देती है।
उधर रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर मजबूत शुरुआत के बाद दबाव में रहा है। बीएसई में कंपनी का शेयर 1,125.80 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 1,127.15 रुपये पर खुल कर सुबह 1,133.40 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। मगर सुबह से ही शेयर में गिरावट देखने को मिल रही है। 12.40 बजे के करीब कंपनी के शेयरों में 6.40 रुपये या 0.57% की हल्की कमजोरी के साथ 1,119.40 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 31 दिसंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख