शेयर मंथन में खोजें

स्टील स्ट्रिप्स (Steel Strips) को वॉक्सवैगन (Volkswagen) से मिला ठेका

वाहनों के स्टील पहियों की निर्माता स्टील स्ट्रिप्स (Steel Strips) को जर्मनी की प्रमुख कार निर्माता वॉक्सवैगन (Volkswagen) से ठेका मिला है।

स्टील स्ट्रिप्स को वॉक्सवैगन की मेक्सिको इकाई से अर्जेंटीना में स्थित अपने संयंत्र के लिए 3.5 लाख स्टील पहियों की आपूर्ति के लिए मिला है। इस ठेके से स्टील स्ट्रिप्स को करीब 65 लाख डॉलर की आमदनी होगी।
ठेके में 18 इंच के स्पेयर स्टील पहियों का नया डेवलपमेंट भी शामिल है। स्टील स्ट्रिप्स 3.5 लाख स्टील पहियों की आपूर्ति 2020 से शुरू करके अगले 6 सालों में पूरी करेगी।
उधर बीएसई में स्टील स्ट्रिप्स का शेयर 936.55 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 940.00 रुपये पर खुला, जो अभी तक के सत्र में इसका ऊपरी स्तर भी रहा है। सवा 3 बजे के करीब कंपनी के शेयरों में 0.80 रुपये या 0.09% की मामूली बढ़ोतरी के साथ 937.35 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। वहीं पिछले 52 हफ्तों में कंपनी के शेयर का सर्वाधिक भाव 1,473.70 रुपये और निचला स्तर 930.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 31 दिसंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख