शेयर मंथन में खोजें

बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) ने किया आधार दर और बेंचमार्क मूल ऋण दर में इजाफा

बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) ने अपनी मौजूदा आधार दर (Base Rate) और बेंचमार्क मूल ऋण दर (Benchmark Prime Lending Rate) या बीपीएलआर में बढ़ोतरी की है।

पीएसयू बैंक ने आधार दर 9.30% से 10 आधार अंक बढ़ा कर 9.40% और बीपीएलआर 13.60% से 13.70% कर दी है।
बैंक ऑफ बड़ौदा की नयी दरें 01 जनवरी 2019 से प्रभाव में आयेंगी। आधार दर और बीपीएलआर बढ़ाने की खबर के बीच आज बैंक ऑफ बड़ौदा के शेयर ने अपना महीने का शिखर छू लिया।
बीएसई में बैंक ऑफ बड़ौदा का शेयर 118.40 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 118.50 रुपये पर खुला। कारोबार के दौरान सरकारी बैंक के शेयर का ऊपरी स्तर 119.95 रुपये रहा, जो इसके पिछले एक महीने का शिखर है। अंत में बैंक का शेयर 0.45 रुपये या 0.38% की बढ़ोतरी के साथ 118.85 रुपये के भाव पर बंद हुआ। वहीं पिछले 52 हफ्तों में बैंक के शेयर का सर्वाधिक भाव 179.65 रुपये और निचला स्तर 90.70 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 31 दिसंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख