शेयर मंथन में खोजें

लार्सन ऐंड टुब्रो (Larsen & Toubro) की इकाई को मिले 2,084 करोड़ रुपये के ठेके

प्रमुख इंजीनियरिंग कंपनी लार्सन ऐंड टुब्रो (Larsen & Toubro) की निर्माण इकाई एलऐंडटी कंस्ट्रक्शन (L&T Construction) को कुल 2,084 करोड़ रुपये के ठेके मिले हैं।

प्राप्त ठेकों में घरेलू स्तर पर कंपनी को तमिलनाडु और राजस्थान में 235 मेगावाट की सौर फोटोवोल्टिक बिजली परियोजनाओं का निर्माण और पश्चिम बंगाल में दीन दयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना के तहत ग्रामीण विद्युत अवसंरचना विकास परियोजना तैयार करनी है।
वहीं अंतरराष्ट्रीय मोर्चे पर एलऐंडटी कंस्ट्रक्शन को सऊदी अरब में संबंधित ट्रांसमिशन लाइनों और केबल सर्किट के साथ 115 केवी सब-स्टेशनों के निर्माण करने के अलावा दुबई, यूएई में सब-स्टेशन के लिए 132 केवी केबल और कतर एवं ओमान से ईएचवी सब-स्टेशन के लिए ठेके मिले हैं।
दूसरी तरफ बीएसई में लार्सन ऐंड टुब्रो का शेयर 1,439.05 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 1,444.00 रुपये पर खुला। कारोबार के दौरान कंपनी के शेयर का ऊपरी स्तर 1,450.00 रुपये और निचला स्तर 1,434.00 रुपये रहा।
2 बजे के बाद इसके शेयरों में बिकवाली देखने को मिली, जिससे अंत में यह 0.55 रुपये या 0.04% की मामूली गिरावट के साथ लाल निशान में 1,438.50 रुपये के भाव पर बंद हुआ। वहीं पिछले 52 हफ्तों में लार्सन ऐंड टुब्रो के शेयर का सर्वाधिक भाव 1,469.60 रुपये और निचला स्तर 1,183.40 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 31 दिसंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख