शेयर मंथन में खोजें

हिंदुस्तान फूड्स (Hindustan Foods) ने शुरू किया नयी इकाई में उत्पादन

खाद्य उत्पाद कंपनी हिंदुस्तान फूड्स (Hindustan Foods) ने अपनी एक और इकाई में कारोबारी उत्पादन शुरू कर दिया है।

कंपनी ने कोयंबटूर में स्थित अपनी इकाई में वाणिज्यिक उत्पादन शुरू करने की घोषणा की है। हालाँकि इस सकारात्मक खबर का आज कंपनी के शेयर पर कोई असर नहीं देखने को मिला।
बीएसई में हिंदुस्तान फूड्स का शेयर 350.15 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले मामूली गिरावट के साथ 350.00 रुपये पर खुला, जो आज कारोबार के दौरान कंपनी के शेयर का ऊपरी स्तर भी रहा। यानी यह शेयर आज पूरे दिन हरे निशान में नहीं आ पाया।
अंत में हिंदुस्तान फूड्स 0.15 रुपये या 0.04% की मामूली गिरावट के साथ 350.00 रुपये के भाव पर ही बंद हुआ। पिछले 52 हफ्तों में हिंदुस्तान फूड्स के शेयर का सर्वाधिक भाव 499.95 रुपये और न्यूनतम भाव 252.80 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 31 दिसंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख