शेयर मंथन में खोजें

यूको बैंक (UCO Bank) के शेयर में 10% की जबरदस्त उछाल

आज यूको बैंक (UCO Bank) के शेयर में 10% से ज्यादा बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।

दरअसल केंद्र सरकार ने तरजीही आवंटन के जरिये बैंक में 3,076 करोड़ रुपये की पूँजी डाली है। बैंक ने सोमवार को घोषणा की कि सरकार ने 'तरजीही आवंटन' के माध्यम से बैंक की इक्विटी में 3,074 करोड़ रुपये का निवेश किया।
बता दें कि वित्त वर्ष 2018-19 की दूसरी तिमाही के अंत में बैंक का पूँजी पर्याप्तता अनुपात 7.57% था, जो पिछले कारोबारी साल की समान तिमाही में 9.32% रहा। सरकार की सितंबर तिमाही के अंत तक यूके बैंक में 90.8% हिस्सेदारी है।
गौरतलब है कि यूको बैंक के अलावा सरकार ने बैंक ऑफ महाराष्ट्र को 4,498 करोड़ रुपये, सिंडिकेट बैंक को 1,632 करोड़ रुपये और सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया को 1,678 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता दी है।
पिछले हफ्ते ही सरकार की ओर से पीएसयू बैंकों को 2018 के ही अंत तक 28,615 करोड़ रुपये दिये जाने का ऐलान किया गया था।
उधर बीएसई में यूको बैंक का शेयर 20.25 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 21.35 रुपये पर खुल कर 23.40 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा, जो इसके पिछले 1 महीने का उच्च स्तर है। 10 बजे के करीब बैंक के शेयरों में 2.05 रुपये या 10.12% की मजबूती के साथ 22.30 रुपये पर सौदे हो रहे हैं।
इसके अलावा बैंक ऑफ महाराष्ट्र के शेयर में 3.63% और सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के शेयर में भी 1.50% की मजबूती है। (शेयर मंथन, 01 जनवरी 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख