शेयर मंथन में खोजें

अतुल ऑटो (Atul Auto) के शेयर में 14% की तीखी उछाल

आज वाहन निर्माता कंपनी अतुल ऑटो (Atul Auto) के शेयर में 14% से ज्यादा की तेजी देखने को मिल रही है।

कंपनी ने दिसंबर बिक्री के आँकड़े घोषित किये हैं। साल दर साल आधार पर अतुल ऑटो की दिसंबर बिक्री में 50% की बढ़त हुई है। दिसंबर 2017 में 2,890 वाहनों के मुकाबले अतुल ऑटो ने 2018 की समान अवधि में 4,332 वाहन बेचे।
वहीं अप्रैल-दिसंबर अवधि में कंपनी की वाहन बिक्री 31,120 इकाई से 21.3% की वृद्धि के साथ 37,767 इकाई रही।
बिक्री में बढ़ोतरी की खबर से कंपनी के शेयर को सहारा मिलता दिख रहा है। बीएसई में अतुल ऑटो का शेयर 290.20 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज मजबूती के साथ 297.80 रुपये पर खुल कर 334.20 रुपये के एक महीने के शिखर तक चढ़ा। पौने 11 बजे के करीब कंपनी के शेयरों में 41.00 रुपये या 14.13% की मजबूती के साथ 332.00 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। इस भाव पर अतुल ऑटो की बाजार पूँजी 726.54 करोड़ रुपये है। (शेयर मंथन, 01 जनवरी 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख