शेयर मंथन में खोजें

मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) की दिसंबर बिक्री में गिरावट, शेयर कमजोर

साल दर साल आधार पर मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) की दिसंबर बिक्री में गिरावट आयी है।

कंपनी के बिक्री नतीजे जानकारों के अनुमान से कमजोर रहे हैं। दिसंबर 2017 में 1.3 लाख वाहनों के मुकाबले दिसंबर 2018 में मारुति की बिक्री 1.3% घट कर 1.28 लाख इकाई रह गयी। बता दें कि कम निर्यात से मारुति की कुल बिक्री प्रभावित हुई है।
मारुति सुजुकी की घरेलू बिक्री 1.8% बढ़ कर 1.21 लाख इकाई रही, मगर निर्यात 36.4% की तीखी गिरावट के साथ 6,859 इकाई रह गया। इस बीच मारुति की यात्री कार बिक्री 4.7% घट कर 83,729 इकाई रह गयी। वहीं इसके कॉम्पैक्ट कार सेगमेंट (स्विफ्ट, इग्निस, डिजायर, बलेनो आदि) की बिक्री 3.8% और मिनी सेगमेंट (ऑल्टो और वैगनआर) की बिक्री 14% घटी। हालाँकि कंपनी की सुपर कैरी मॉ़डल की बिक्री 130.7% की वृद्धि के साथ 1,675 इकाई रही।
कुल बिक्री घटने की खबर से कंपनी का शेयर दबाव में है। बीएसई में मारुति सुजुकी का शेयर 7,462.30 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज गिरावट के साथ 7,457.90 रुपये पर खुल कर 7,396.45 रुपये तक फिसला। 11 बजे के करीब कंपनी के शेयरों में 36.55 रुपये या 0.49% की कमजोरी के साथ 7,425.75 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 01 जनवरी 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख