शेयर मंथन में खोजें

ऐक्सिस बैंक (Axis Bank) : शिखा शर्मा सेवानिवृत्त, अमिताभ चौधरी होंगे नये प्रबंध निदेशक और सीईओ

शिखा शर्मा (Shikha Sharma) ऐक्सिस बैंक (Axis Bank) के प्रबंध निदेशक (एमडी) और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) पद से सेवानिवृत्त हो गयी हैं।

उनकी जगह अमिताभ चौधरी (Amitabh Chaudhry) एमडी और सीईओ का पद संभालने जा रहे हैं। चौधरी की नियुक्ति 01 जनवरी 2019 से प्रभावी है।
08 दिसंबर को चौधरी को बैंक के निदेशक समूह में अतिरिक्त निदेशक नियुक्त किया गया था। एचडीएफसी स्टैंडर्ड लाइफ इंश्योरेंस कंपनी के पूर्व एमडी और सीईओ अमिताभ चौधरी को सितंबर में ही ऐक्सिस बैंक का अगला एमडी और सीईओ घोषित कर दिया गया था।
1987 में बैंक ऑफ अमेरिका के साथ अपना करियर शुरू करने वाले चौधरी बिड़ला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी ऐंड साइंस से बीटेक (इलेक्ट्रॉनिक ऐंड इलेक्ट्रिकल्स) और भारतीय प्रबंधन संस्थान, अहमदाबाद के पूर्व छात्र हैं।
दूसरी ओर बीएसई में ऐक्सिस बैंक का शेयर 619.80 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज हल्की बढ़त के साथ 621.20 रुपये पर खुल कर 629.85 रुपये तक चढ़ा। 12 बजे के करीब बैंक के शेयरों में 6.60 रुपये या 1.06% की बढ़त के साथ 626.40 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। इस भाव पर बैंक की बाजार पूँजी 1,60,978.24 करोड़ रुपये है। (शेयर मंथन, 01 जनवरी 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख