शेयर मंथन में खोजें

5% टूटा आईएलऐंडएफएस ट्रांसपोर्टेशन (IL&FS Transportation) का शेयर

आईएलऐंडएफएस ट्रांसपोर्टेशन (IL&FS Transportation) के शेयर में 5% की गिरावट देखने को मिल रही है।

कंपनी 31 दिसंबर को डिबेंचरों पर देय ब्याज का भुगतान करने में चूक गयी। अपर्याप्त फंड के कारण आईएलऐंडएफएस ट्रांसपोर्टेशन डिबेंचरधारकों को ब्याज का भुगतान समय पर नहीं कर सकी।
बता दें कि आईएलऐंडएफएस ट्रांसपोर्टेशन नकदी संकट से गुजर रहे आईएलऐंडएफस ग्रुप (IL&FS Group) की कंपनी है। आईएलऐंडएफस और इसकी सहायक कंपनियाँ नकदी की कमी के कारण पिछले कई महीनों में कई ऋण प्रतिभूतियों का भुगतान करने में असमर्थ रही हैं। समूह का कुल ऋण अक्टूबर में 94,215.6 करोड़ रुपये था।
इस खबर से कंपनी के शेयर में तीखी गिरावट आयी है। बीएसई में आईएलऐंडएफएस ट्रांसपोर्टेशन का शेयर 13.85 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज 13.21 रुपये पर खुल कर 13.16 रुपये के निचले स्तर तक गिरा। सवा 12 बजे के आस-पास कंपनी के शेयरों में 0.69 रुपये या 4.98% की गिरावट के साथ 13.16 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 01 जनवरी 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख