शेयर मंथन में खोजें

इंजेक्शन के लिए यूएसएफडीए की मंजूरी से चढ़ा शिल्पा मेडिकेयर (Shilpa Medicare) का शेयर

दोपहर 2 बजे के करीब प्रमुख दवा कंपनी शिल्पा मेडिकेयर (Shilpa Medicare) के शेयर में लगभग 2.5% की मजबूती देखने को मिल रही है।

कंपनी को अमेरिकी औषधि नियामक यूएसएफडीए (USFDA) ने इरिनोटेकन एचसीएल इंजेक्शन (Irinotecan HCL Injection) के लिए हरी झंडी दिखा दी है। इस इंजेक्शन का इस्तेमाल बृहदान्त्र या मलाशय के मेटास्टैटिक कैंसर के इलाज के लिए किया जाता है।
आँकड़ों के अनुसार इस इंजेक्शन की बिक्री अमेरिका में सितंबर तक पिछले एक साल की अवधि में 1.8 करोड़ डॉलर की रही है।
दूसरी ओर बीएसई में शिल्पा मेडिकेयर का शेयर 384.05 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज 400.00 रुपये पर खुल कर 401.30 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा, जो इसके पिछले एक महीने का भी शिखर है। 2 बजे के आस-पास कंपनी के शेयरों में 9.35 रुपये या 2.43% की मजबूती के साथ 393.40 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 3,207.27 करोड़ रुपये है। (शेयर मंथन, 01 जनवरी 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख