शेयर मंथन में खोजें

10% से अधिक उछला कोल्टे-पाटिल (Kolte-Patil) का शेयर

आज रियल एस्टेट कंपनी कोल्टे-पाटिल (Kolte-Patil) के शेयर में 10% से ज्यादा की तेजी देखने को मिल रही है।

कंपनी के शेयर में तेजी के पीछे मुख्य कारण रेटिंग एजेंसी क्रिसिल (CRISIL) द्वारा कंपनी की 600 करोड़ रुपये (पहले 300 करोड़ रुपये) की बैंक ऋण सुविधाओं पर अपनी दीर्घकालिक रेटिंग की पुष्टि किया जाना है। रेटिंग एजेंसी ने कंपनी की ऋण सुविधा पर ए+ रेटिंग की फिर से पुष्टि की।
इसके अलावा क्रिसिल ने कोल्टे-पाटिल की ऋण प्रतिभूतियों पर अपना दृष्टिकोण भी सकारात्मक कर दिया है, जो पहले स्थिर था।
दूसरी तरफ बीएसई में कोल्टे-पाटिल का शेयर 239.50 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज 243.45 रुपये पर खुल कर 272.00 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा, जो इसके पिछले एक महीने का शिखर भी है। 3 बजे के आस-पास कंपनी के शेयरों में 24.65 रुपये या 10.29% की मजबूती के साथ 264.15 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 01 जनवरी 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख