शेयर मंथन में खोजें

क्रॉम्पटन ग्रीव्स (Crompton Greaves) ने की नयी सहायक कंपनी स्थापित

विद्युत उत्पाद निर्माता कंपनी क्रॉम्पटन ग्रीव्स (Crompton Greaves) ने एक नयी सहायक कंपनी स्थापित की है।

क्रॉम्पटन ग्रीव्स ने पिनेकल्स लाइटिंग प्रोजेक्ट (Pinnacles Lighting Project) नाम से नयी सहायक इकाई शुरू की है।
पिनेकल्स लाइटिंग प्रोजेक्ट एलईडी स्ट्रीट लाइट्स और खंभों का डिजाइन, निर्माण, परीक्षण, आपूर्ति और रखरखाव संभालेगी। नयी सहायक कंपनी शुरू करने की खबर से क्रॉम्पटन ग्रीव्स का शेयर एक महीने के शिखर तक चढ़ा।
बीएसई में क्रॉम्पटन ग्रीव्स का शेयर 227.55 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज 227.20 रुपये पर खुल कर 237.00 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा, जो इसके पिछले एक महीने का शिखर है। अंत में क्रॉम्पटन ग्रीव्स का शेयर 6.80 रुपये या 2.99% की मजबूती के साथ 234.35 रुपये के भाव पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 14,691.63 करोड़ रुपये है।
गौरतलब है कि पिछले 52 हफ्तों में क्रॉम्पटन ग्रीव्स का शेयर 295.00 रुपये के शिखर तक चढ़ा, जबकि नीचे की ओर 190.20 रुपये तक फिसला है। (शेयर मंथन, 01 जनवरी 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख