शेयर मंथन में खोजें

स्टील स्ट्रिप्स (Steel Strips) के पहियों की रिम बिक्री में 3% की वृद्धि

दिसंबर 2017 के मुकाबले 2018 के समान महीने में स्टील स्ट्रिप्स (Steel Strips) की पहियों की रिम बिक्री में 3% की बढ़ोतरी दर्ज की गयी।
कंपनी ने दिसंबर 2017 में पहियों की रिम की 10.98 लाख इकाइयों के मुकाबले 2018 की समान अवधि में 11.30 लाख इकाइयाँ बेचीं। इस दौरान मूल्य में कंपनी का कुल कारोबार 158.73 करोड़ रुपये से 12.39% अधिक 178.39 करोड़ रुपये और शुद्ध कारोबार 127.32 करोड़ रुपये से 17% बढ़ कर 148.46 करोड़ रुपये रहा।
बता दें कि स्टील स्ट्रिप्स के कारोबार में सर्वाधिक बढ़त दो-तिपहिया वाहन (17%) और ट्रक (14%) में हुई। साथ ही कारोबारी वाहन सेगमेंट में कंपनी की रिम बिक्री 14% बढ़ी।
दूसरी ओर बीएसई में स्टील स्ट्रिप्स का शेयर 933.50 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 938.85 रुपये पर खुल कर 11 बजे के करीब 942.00 रुपये तक ऊपर गया। हालाँकि आधे घंटे बाद करीब साढ़े 11 बजे इसी भाव पर कंपनी के शेयरों में बिकवाली देखने को मिली। पौने 1 बजे के आस-पास कंपनी के शेयरों में 0.75 रुपये या 0.08% की मामूली कमजोरी के साथ 932.75 रुपये पर लेन-देन हो रही है। (शेयर मंथन, 02 जनवरी 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख