शेयर मंथन में खोजें

एनसीसी (NCC) के शेयर ने छुआ एक महीने का शिखर

3 बजे के करीब सेंसेक्स में करीब 300 अंकों की गिरावट के बीच सरकारी निर्माण इंजीनियरिंग कंपनी एनसीसी (NCC) के शेयर में करीब 1% मजबूती दिख रही है।

आज कारोबार के दौरान एनसीसी के शेयर ने एक महीने का शिखर भी छुआ।
एनसीसी ने घोषणा की है कि कंपनी को दिसंबर 2018 में कुल 2,890.7 करोड़ रुपये के नये 4 ठेके मिले। इनमें 680.3 करोड़ रुपये के कार्य जल एवं पर्यावरण क्षेत्र, 2,126.8 करोड़ रुपये के ठेके सड़क विभाग और बाकी 83.7 करोड़ रुपये के ठेके बिल्डिंग क्षेत्र के हैं।
दिसंबर में मिले ठेकों की घोषणा से एनसीसी के शेयर को काफी सहारा मिला। बीएसई में एनसीसी का शेयर 88.85 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले मामूली बढ़त के साथ 89.00 रुपये पर खुला।
12 बजे के करीब एक हल्की उछाल के साथ एनसीसी का शेयर 91.35 रुपये तक चढ़ा, जो इसके पिछले एक महीने का भी शिखर है। मगर इसी स्तर से कंपनी के शेयर में गिरावट आनी शुरू हुई। 3 बजे के आस-पास कंपनी के शेयरों में 0.80 रुपये या 0.90% की बढ़ोतरी के साथ 89.65 रुपये पर लेन-देन हो रही है। (शेयर मंथन, 02 जनवरी 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख