शेयर मंथन में खोजें

जीएसटी काउंसिल की अगली बैठक 10 जनवरी को, वित्तमंत्री अरुण जेटली करेंगे अध्यक्षता

जीएसटी काउंसिल की अगली बैठक 10 जनवरी को होगी। इस बैठक में कई बड़े फैसले हो सकते हैं।

बैठक में अँडर कँस्ट्रक्शन फ्लैट और मकानों पर जीएसटी की दर को 5% किया जा सकता है, अभी यह 12% है। इसके अलावा छोटे कारोबारियों के लिए छूट की सीमा को भी बढ़ाया जा सकता है। जीएसटी काउंसिल की यह 32वीं बैठक होगी जिसकी अध्यक्षता वित्तमंत्री अरुण जेटली करेंगे।
हाल ही में जीएसटी काउंसिल की बैठक बाद वित्त मंत्री अरुण जेटली ने बयान दिया था कि प्रॉपर्टी पर टैक्स की दर और एमएसएमई के लिए 20 लाख रुपए की सीमा को बढ़ाया जा सकता है। इसके अलावा काउंटिल की बैठक में क्लौमिटी सेस और लॉटरी पर जीएसटी लगाने पर भी विचार किया जा सकता है। अभी राज्य सरकारों की लॉटरी पर 12% जीएसटी लगता है, जबकि राज्य की मान्यता प्राप्त लॉटरी पर 28% जीएसटी की दर है।
पिछली बैठकों में जीएसटी काउंसिल ने 22 चीजों पर जीएसटी की दर घटाई थी। वहीं, जीएसटी फॉर्म भरने की तारीख भी बढ़ाई थी। जीएसटी का कलेक्शन घट रहा है। दिसंबर में भी जीएसटी कलेक्शन सरकार के 1 लाख करोड़ रुपए के लक्ष्य को हासिल नहीं कर पाया। (शेयर मंथन, 03 जनवरी 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख