शेयर मंथन में खोजें

बेस्ट (BEST) ने किया टाटा पावर (Tata Power) के साथ करार का विस्तार

नागरिक परिवहन और बिजली प्रदाता बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई ऐंड ट्रांसपोर्ट (Brihanmumbai Electric Supply and Transport) या बेस्ट ने टाटा पावर (Tata Power) के साथ बिजली खरीद समझौते का विस्तार किया है।

महाराष्ट्र विद्युत नियामक आयोग (एमईआरसी) ने दोनों कंपनियों के बीच हुए बिजली खरीद समझौते को 01 अप्रैल 2019 से 31 मार्च 2024 तक बढ़ाने की मंजूरी भी दे दी है।
करार के अनुसार बेस्ट अपने ट्रॉम्बे ताप विद्युत और पनबिजली संयंत्रों से टाटा पावर को 667 मेगावाट बिजली की आपूर्ति 31 मार्च 2024 तक जारी रखेगी। बेस्ट और टाटा पावर ने मौजूदा करार की शर्तों पर ही अपने समझौते का विस्तार किया है।
दूसरी तरफ बीएसई में टाटा पावर का शेयर 74.85 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में हल्की वृद्धि के साथ 75.80 रुपये पर खुल कर 10 बजे के करीब 76.20 रुपये तक चढ़ा। मगर इसके बाद कंपनी के शेयरों में बिकवाली देखने को मिली है। करीब सवा 12 बजे यह 0.15 रुपये या 0.20% की हल्की गिरावट के साथ 74.70 रुपये पर चल रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 20,204.66 करोड़ रुपये है। (शेयर मंथन, 03 जनवरी 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख