शेयर मंथन में खोजें

एचडीएफसी (HDFC) की 4,500 करोड़ रुपये जुटाने की योजना

29 जनवरी को प्रमुख वित्तीय सेवा प्रदाता एचडीएफसी (HDFC) के निदेशक मंडल की बैठक होने जा रही है।

उस बैठक में कंपनी का निदेशक मंडल प्राइवेट प्लेसमेंट आधार पर गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर जारी करके 4,500 करोड़ रुपये जुटाने के प्रस्ताव पर विचार करेगा। इस संबंध में 30 जुलाई, 2018 को आयोजित एचडीएफसी की 41वीं वार्षिक आम बैठक में शेयरधारकों ने अपनी मंजूरी दे दी थी।
एचडीएफसी 4,500 करोड़ रुपये के डिबेंचरों को कई किस्तों में जारी करेगी। गौरतलब है कि 29 जनवरी को ही एचडीएफसी अपने तिमाही वित्तीय नतीजे घोषित करेगी।
दूसरी तरफ बीएसई में एचडीएफसी का शेयर 1,979.00 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में वृद्धि के साथ 1,989.00 रुपये पर खुला। मगर यह शुरू से ही कमजोर स्थिति में है। इस बीच कंपनी के शेयर ने 1,944.20 रुपये के निचले भाव तक डुबकी भी लगायी, जो इसके पिछले एक सप्ताह का सबसे न्यूनतम स्तर है।
दोपहर करीब 12.35 बजे एचडीएफसी के शेयरों में 29.00 रुपये या 1.47% की गिरावट के साथ 1,950.00 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 3,35,296.90 करोड़ रुपये है। बता दें कि पिछले 52 हफ्तों में कंपनी के शेयर का शिखर 2,051.00 रुपये और तलहटी 1,646.00 रुपये पर रही है। (शेयर मंथन, 03 जनवरी 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख