शेयर मंथन में खोजें

नये स्टोर के शुभारंभ के बावजूद वी2 रिटेल (V2 Retail) के शेयर में गिरावट

रिटेल स्टोर श्रृंख्ला कंपनी वी2 रिटेल (V2 Retail) का शेयर आज सुबह से दबाव में है।

हालाँकि कंपनी ने एक नये रिटेल स्टोर के शुभारंभ का ऐलान किया है। कंपनी ने अपना नया खुदरा स्टोर मध्य प्रदेश के रीवा में खोला है। इसके साथ ही वी2 रिटेल के कुल स्टोरों की संख्या 75 हो गयी है।
दूसरी ओर बीएसई में वी2 रिटेल का शेयर 275.10 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में गिरावट के साथ 273.90 रुपये पर खुला, जो अभी तक के कारोबार में इसका ऊपरी स्तर भी रहा है। वी2 रिटेल का शेयर अभी तक हरे निशान में नहीं आ सका है।
दोपहर करीब पौने 2 बजे यह 1.30 रुपये या 0.47% की गिरावट के साथ 273.80 रुपये पर चल रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 932.95 करोड़ रुपये है। वहीं पिछले 52 हफ्तों में वी2 रिटेल के शेयर का उच्चतम स्तर 504.00 रुपये और निचला स्तर 230.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 03 जनवरी 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख