शेयर मंथन में खोजें

कैबिनेट की ओर से विलय को मंजूरी दिये जाने के बाद देना बैंक, विजया बैंक के शेयरों में भारी गिरावट

करीब 3 बजे विजया बैंक के शेयर में 7% और देना बैंक के शेयर में 19% से ज्यादा की जबरदस्त गिरावट दिख रही है।

बैंक ऑफ बड़ौदा में विजया बैंक और देना बैंक के विलय को यूनियन कैबिनेट की मंजूरी मिलने की खबर से ही दोनों बैंकों के शेयर गिरे हैं। जानकारों का मानना है कि बैंक ऑफ बड़ौदा के साथ विलय में शेयर अनुपात से देना बैंक और विजय बैंक के निवेशकों को निराशा हुई है।
बता दें कि विलय योजना के मुताबिक विजया बैंक के शेयरधारकों को प्रत्येक 1,000 शेयरों के बदले बैंक ऑफ बड़ौदा के 402 इक्विटी शेयर मिलेंगे। वहीं देना बैंक के शेयरधारकों को 1,000 शेयरों के बदले बैंक ऑफ बड़ौदा के 110 शेयर मिलेंगे।
गौरतलब है कि सरकार ने पिछले साल तीनों सरकारी बैंकों के विलय की योजना घोषित की थी। विलय पूरा होने पर बनने वाला बैंक एसबीआई और आईसीआईसीआई बैंक के बाद देश का तीसरा सबसे बड़ा बैंक होगा।
बीएसई में करीब तीन बजे देना बैंक का शेयर 3.50 रुपये या 19.50% की जबरदस्त गिरावट के साथ 14.45 रुपये पर है। वहीं विजया बैंक के शेयरों में इस समय 3.85 रुपये या 7.54% की गिरावट के साथ 47.20 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। बैंक ऑफ बड़ौदा का शेयर 0.20 रुपये या 0.17% की हल्की गिरावट के साथ 119.20 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 03 जनवरी 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख