शेयर मंथन में खोजें

3% से अधिक टूटा रिलायंस कैपिटल (Reliance Capital) का शेयर

आज रिलायंस कैपिटल (Reliance Capital) के शेयर भाव में 3% से ज्यादा की गिरावट आयी है।

बता दें कि वित्तीय सेवा प्रदाता रिलायंस कैपिटल ने गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर जारी किये हैं। कंपनी ने 2 करोड़ रुपये का ओवरसब्सक्रिप्शन बनाये रखने के विकल्प के साथ 3 करोड़ रुपये के गैर-परिवर्नतीय डिबेंचर जारी किये।
29 मार्च 2021 को मैच्योर होने वाले इन डिबेंचरों पर बाजार संबंधी कूपन दर के अनुसार ब्याज दिया जायेगा।
उधर बीएसई में रिलायंस कैपिटल का शेयर 221.75 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में लगभग सपाट 221.80 रुपये पर खुला। शुरुआती आधे घंटे में थोड़ी उठापटक के बाद इसमें एक तीखी गिरावट आयी, जिसके बाद यह वापसी नहीं कर पाया। करीब सवा 3 बजे कंपनी के शेयरों में 7.45 रुपये या 3.36% की गिरावट के साथ 214.30 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 5,415.55 करोड़ रुपये है।
वहीं पिछले 52 हफ्तों की अवधि में देखें तो रिलायंस कैपिटल का शेयर 626.30 रुपये के ऊपरी भाव तक चढ़ा और 195.50 रुपये के निचले स्तर फिसला है। (शेयर मंथन, 03 जनवरी 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख