शेयर मंथन में खोजें

एनीटीपीसी (NTPC) ने विक्रम सोलर को सौंपी 140 मेगावाट की परियोजना

खबरों के अनुसार सरकारी विद्युत कंपनी एनीटीपीसी (NTPC) ने विक्रम सोलर (Vikram Solar) को 140 मेगावाट की एक परियोजना सौंपी है।

एनटीपीसी द्वारा अक्षय ऊर्जा समाधान प्रदाता विक्रम सोलर को दी गयी परियोजना के लिए कानपुर, उत्तर प्रदेश में स्थित बिलहौर को चुना गया है। परियोजना के लिए 700 एकड़ भूमि आवंटित की गयी है। इस सौर ऊर्जा संयंत्र से क्षेत्र की बिजली की माँग को पूरा किये जाने की उम्मीद जतायी गयी है।
बता दें कि एनटीपीसी की योजना उत्तर प्रदेश में 225 मेगावाट सौर ऊर्जा संयंत्रों की स्थापना करने की है, जिनमें 140 मेगावाट की पहली योजना विक्रम सोलर को दी गयी है। परियजोना के 2020 तक पूरा होने की उम्मीद है।
उधर बीएसई में एनटीपीसी का शेयर 146.60 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में 146.55 रुपये पर खुला। कारोबार के दौरान एनटीपीसी का शेयर 147.10 रुपये और 142.80 रुपये के दायर में रहा। अंत में यह 3.20 रुपये या 2.18% की गिरावट के साथ 143.40 रुपये पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 1,18,239.96 करोड़ रुपये है। (शेयर मंथन, 03 जनवरी 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख