शेयर मंथन में खोजें

वेदांत (Vedanta) के तूतीकोरिन संयंत्र पर उच्चतम अदालत में 8 जनवरी को होगी सुनवाई

वेदांत (Vedanta) के तूतीकोरिन संयंत्र मामले में उच्चतम अदालत में 8 जनवरी को सुनवायी होगी।

बुधवार को तमिलनाडु सरकार ने शीर्ष अदालत में कंपनी के तूतीकोरिन कॉपर संयंत्र को बंद करने के लिए याचिका दायर दी थी। दिसंबर में एनजीटी (राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण) ने कंपनी के संयंत्र को दोबारा खोलने की मंजूरी दे दी थी। एनजीसीटी के इसी आदेश के खिलाफ तमिलनाडु सरकार अब सुप्रीम कोर्ट पहुँच गयी है।
बीएसई में वेदांत का शेयर 193.10 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में 193.80 रुपये पर खुला। कारोबार के दौरान वेदांत के शेयर का ऊपरी स्तर 195.00 रुपये और निचला स्तर 187.65 रुपये रहा। अंत में यह 5.10 रुपये या 2.64% की गिरावट के साथ 188.00 रुपये के भाव पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 03 जनवरी 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख