शेयर मंथन में खोजें

एनएचपीसी (NHPC) ने बंद किया पार्वती-3 पावर स्टेशन, शेयर कमजोर

सरकारी जल विद्युत उत्पादन कंपनी एनएचपीसी (NHPC) ने हिमाचल प्रदेश में स्थित अपना पार्वती-3 पावर स्टेशन बंद कर दिया है।

इस पावर स्टेशन के बंद होने से कंपनी को बिजली उत्पादन में 3.51 करोड़ इकाई और संयंत्र उपलब्धता फैक्टर में 6.5% का अस्थायी नुकसान नुकसान होगा।
कंपनी को केंद्रीय विद्युत विनियामक आयोग (सीईआरसी) द्वारा निर्धारित अंतरिम ठेके के आधार पर 24.04 करोड़ रुपये और सीईआरसी द्वारा ही अंतिम टैरिफ निर्धारण पर आधारित 30.14 करोड़ रुपये का नुकसान होगा।
इस बीच बीएसई में एनएचपीसी का शेयर पिछले बंद भाव के मुकाबले आज सपाट 25.60 रुपये पर खुल कर कमजोर हुआ है। करीब साढ़े 10 बजे कंपनी का शेयर 0.25 रुपये या 0.98% की कमजोरी के साथ 25.35 रुपये के भाव पर चल रहा है। इस भाव पर एनएचपीसी की बाजार पूँजी 26,058.67 करोड़ रुपये है। वहीं पिछले 52 हफ्तों में एनएचपीसी का शेयर 34.50 रुपये और निचला स्तर 22.30 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 04 जनवरी 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख