शेयर मंथन में खोजें

तो फ्यूचर कंज्यूमर (Future Consumer) ने ऐसे प्राप्त किये 750 करोड़ रुपये

फ्यूचर ग्रुप (Future Group) की एफएमसीजी इकाई फ्यूचर कंज्यूमर (Future Consumer) ने 750 करोड़ रुपये जुटाये हैं।

कंपनी ने यह पूँजी 10 लाख रुपये प्रति वाले 7,500 गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर जारी करके जुटाये हैं। इनमें 5,000 डिबेंचरों पर 10.50% और बाकी 2,500 डिबेंचरों पर 10.60% की कूपन दर है।
फ्यूचर कंज्यूमर के निदेशकों की समिति ने गुरुवार को हुई अपनी बैठक में गैर-परिवर्तनीय डिबेंचरों को प्राइवेट प्लेसमेंट आधार पर जारी किया। बता दें कि इन डिबेंचरों को रेटिंग एजेंसी केयर (CARE) ने एए- स्थिर रेटिंग दी है।
उधर बीएसई में फ्यूचर कंज्यूमर का शेयर 37.05 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज बढ़ोतरी के साथ 38.00 रुपये पर खुला, जो अभी तक के कारोबार में इसका ऊपरी स्तर रहा है। करीब 11 बजे कंपनी का शेयर 0.05 रुपये या 0.13% की मामूली बढ़त के साथ 37.10 रुपये के भाव पर चल रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 1,831.23 करोड़ रुपये है। (शेयर मंथन, 04 जनवरी 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख