शेयर मंथन में खोजें

पावर ग्रिड (Power Grid) करेगी दो परियोजनाओं में 379 करोड़ रुपये का निवेश

सरकारी विद्युत उपयोगिता कंपनी पावर ग्रिड (Power Grid) के निदेशक मंडल ने 379.45 करोड़ रुपये की दो परियोजनाओं को मंजूरी दे दी है।

इनमें 267.33 करोड़ रुपये की एक परियोजना हरियाणा में 500 मेगावाट थायरिस्टर नियंत्रित रिएक्टर की है। वहीं दूसरी पश्चिमी क्षेत्र के लिए केंद्रीय क्षेत्र के तहत 112.12 करोड़ रुपये की संचार योजना है।
पावर ग्रिड का शेयर आज हरे निशान में बना हुआ है, मगर निवेश योजना की खबर का कोई खास असर कंपनी के शेयर पर नहीं पड़ा है।
बीएसई में पावर ग्रिड का शेयर 193.30 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 193.05 रुपये पर खुला। अभी तक के कारोबार में इसका ऊपरी स्तर 195.60 रुपये रहा है। करीब सवा 12 बजे पावर ग्रिड के शेयरों में 0.50 रुपये या 0.26% की बढ़त के साथ 193.80 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। इस भाव पावर ग्रिड की बाजार पूँजी 1,01,388.21 करोड़ रुपये है।
बता दें कि पिछले 52 हफ्तों की अवधि में कंपनी का शेयर 217.00 रुपये तक चढ़ा और 174.25 रुपये के निचले भाव तक फिसला है। (शेयर मंथन, 04 जनवरी 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख