शेयर मंथन में खोजें

स्पाइसजेट (Spicejet) जनवरी में शुरू करेगी 12 नयी उड़ानें

खबरों के अनुसार देश भर में क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को बढ़ाने के लिए स्पाइसजेट (Spicejet) जनवरी में 12 नयी उड़ानें शुरू करने जा रही है।

कंपनी 20 जनवरी से इन नॉन-स्टॉप उड़ानों का शुभारंभ करेगी। इसके साथ ही स्पाइसजेट देहरादून-जम्मू, देहरादून-जयपुर और देहरादून-अमृतसर मार्ग पर रोजाना उड़ान शुरू करने वाली देश की पहली विमानन कंपनी होगी।
स्पाइसजेट की बाकी नयी उड़ानों में जयपुर-वाराणसी, चेन्नई-मदुरै और हैदराबाद-विजयवाड़ा शामिल हैं। चेन्नई-मदुरै को छोड़ कर, जिस पर मंगलवार को उड़ान बंद रहेगी, बाकी सभी उड़ानें रोजाना की हैं। स्पाइसजेट इन सभी रूटों पर बॉम्बार्डियर क्यू400 विमानों के अपने बेड़े को तैनात करेगी।
दूसरी ओर बीएसई में स्पाइजेट का शेयर 84.70 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 84.60 रुपये पर खुला। दबाव में रहने के बाद करीब पौने 1 बजे शेयर में मजबूती आनी शुरू हुई है। पौने 2 बजे के आसप-पास कंपनी के शेयरों में 0.25 रुपये या 0.30% की बढ़त के साथ 84.95 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। इस भाव पर स्पाइसजेट की बाजार पूँजी 5,089.33 करोड़ रुपये है। (शेयर मंथन, 04 जनवरी 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख